फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में 32935 केसों का निपटान : सीजेएम

Sun, 15 Sep 2024 05:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी में राष्ट्रीय लोक अदालत में केसों का निपटारा करते सीजेएम पवन कुमार।
विज्ञापन
भिवानी। जिला मुख्यालय के अलावा तोशाम, सिवानी व लोहारू न्यायिक परिसर में इस वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन डीआर चालिया ने सभी न्यायालयों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का अवलोकन किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में भिवानी की लोक अदालत में रखे गए कुल 41584 में से 32935 मामलों का निपटारा किया गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम पवन कुमार ने बताया कि शनिवार को हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन व जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया के मार्गदर्शन लोक अदालत का आयोजन किया गया। उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सहमति से समझौता होने पर लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया और बधाई व शुभकामनाएं दी। उनके द्वारा केस में समझौता होने पर फलदार पौधे भेंट किए गए।

सीजेएम पवन कुमार ने बताया कि लोक अदालत वैकल्पिक विवाद समाधान की एक प्रणाली है, जो भारत में बदलते समय के साथ एक प्रणाली के रूप में स्थापित हुई है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में आपराधिक मोटर वाहन दुर्घटना, पारिवारिक मामले, चालान, बैंक ऋण, दीवानी मामले, चेक बाउंस, राजस्व आदि से संबंधित मामले रखे गए। उन्होंने बताया इस आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में भिवानी की लोक अदालत में रखे गए कुल 41584 में से 32935 मामलों का निपटारा किया गया तथा 12,40,49,094 रुपये की कुल राशि का निपटान किया गया, जो कि लोहारू में 207 में से 80, तोशाम में 166 में से 90, सिवानी में 511 में से 221 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट भिवानी जसवीर सिंह सिद्धू, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विक्रमजीत अरोड़ा, सीजेएम भिवानी मीता कोहली, सीजे-जेडी-कम-जेएमआईसी भिवानी अंतरप्रीत सिंह, सीजे-जेडी-कम-जेएमआईसी भिवानी हार्दिक सचदेवा, एसीजे-एसडी-कम-एसडीजेएम सिवानी मोहम्मद जकारिया खान, एसीजे-एसडी-कम-जेएमआईसी लोहारू देवेंद्र सिंह तथा एसीजे-एसडी-कम-जेएमआईसी तोशाम सुनील कुमार आदि की कोर्टों में मामले रखे गए। इस दौरान दोनों पक्षों के अभिवक्तागण, पैनल अधिवक्तागण, बिट्स व बीआरसीएम कॉलेज के लॉ स्टूडेंट, पैरा लीगल वालंटियर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें