फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: फुटबाल प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विवि ने लखनऊ विवि को 4-0 से हराया

विज्ञापन
गांव अलखपुरा में आयोजित महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
बवानीखेड़ा । गांव अलखपुरा में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित नॉर्थ जोन अंतर महिला फुटबाल चैंपियनशिप के तीसरे दिन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने लखनऊ विश्वविद्यालय को 4-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में अन्य मुकाबलों में भी रोमांचक खेल देखने को मिला।
विज्ञापन

बुधवार को खेले गए मैचों में बीआरए यूनिवर्सिटी आगरा ने डॉ. राम लाल यूनिवर्सिटी अयोध्या को 2-0 से हराया। दिल्ली यूनिवर्सिटी, दिल्ली ने सीआरएसयू जींद को 1-0 से पराजित किया। वहीं एमडीयू रोहतक ने एचएनबी गढ़वाल को 2-1 से मात दी। स्पर्धा में उत्तर क्षेत्र के सात राज्यों से 19 विश्वविद्यालयों की फुटबाल टीमें भाग ले रही हैं और अपना दमखम दिखा रही हैं। चैंपियनशिप के तीसरे दिन वैश्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी ने ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गांव अलखपुरा में इतनी बड़ी चैंपियनशिप का आयोजन करवाया है ताकि यहां की खिलाड़ी बेटियां प्रेरणा लेकर विश्व पटल पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। इस अवसर पर उन्होंने अलखपुरा फुटबाल क्लब को अपने निजी कोष से 21 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें