फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बकाया बीमा क्लेम नहीं मिला तो 20 के बाद आंदोलन करेगी किसान सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अखिल भारतीय किसान सभा ने रबी 2023-24 की सरसों फसल के बीमा क्लेम के भुगतान को लेकर 20 जुलाई के बाद बड़े आंदोलन का एलान किया है। किसान सभा के नेताओं ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल्द भुगतान न होने पर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने बताया कि भिवानी जिले के किसानों का साल 2023-24 की सरसों, चना और गेहूं की फसलों का कुल 85 करोड़ रुपये का बीमा क्लेम बनता था। क्षेमा बीमा कंपनी ने इसमें से केवल 25 करोड़ रुपये (चना व गेहूं का क्लेम) जारी किए। बाकी राशि पिछले ढाई साल से रुकी हुई है। सरकार के आदेशों के बावजूद बीमा कंपनी ने राशि जारी नहीं की। इसके खिलाफ हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की गई थी। किसान सभा ने लोहारू आंदोलन और राज्य शिकायत निवारण समिति की बैठकों में इस मुद्दे को उठाया था।

भिवानी जिले का 52 करोड़ रुपये बकाया
किसान सभा ने सरकार से रबी 2023-24 का भिवानी जिले का 52 करोड़ रुपये और चरखी-दादरी जिले का 8 करोड़ रुपये का बकाया क्लेम देने की मांग की है। खरीफ 2023 के लोहारू और बाढड़ा में एक साल चले आंदोलन के बाद सरकार ने क्षेमा कंपनी को भिवानी और चरखी-दादरी जिलों के लिए 250 करोड़ रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया था। किसान सभा ने इस क्लेम को भी जारी करने की मांग की है। किसान सभा ने क्षेत्र की अन्य समस्याओं को भी उठाया है। जलभराव के कारण बर्बाद हुई फसलों और टूटे हुए मकानों का बकाया मुआवजा तुरंत जारी करने की मांग की गई है। सुंदर ब्रांच व अन्य नहरों में सिंचाई और पीने के पानी की भारी किल्लत है। पानी की मांग को लेकर किसान पिछले दो हफ्तों से जमालपुर में धरने पर बैठे हैं। उनकी मांगें अभी तक पूरी नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें