फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी का दौरा कर किसानों से रूबरू हुई किरण

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। बाजरा खरीद को लेकर सरकार की मनसा ठीक नहीं है। सरकार किसानों को भावांतर योजना में उलझा रही है। यह बात कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने रविवार को तोशाम अनाज मंडी का दौरा कर लोगों से रूबरू होते हुए कही। किरण चौधरी ने भगवान वाल्मीकि मंदिर में वाल्मीकि जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत की।
विज्ञापन

इसके बाद गांव झांवरी पहुंची और सेना के जवान चंद्रमोहन और सीआईएसएफ के जवान जितेंद्र सांगवान के घर जाकर श्रद्धांजलि दी एवं परिजनों को ढांढस बंधाया। किरण ने तोशाम अनाज मंडी का दौरा कर बाजरे की खरीद का जायजा लिया और किसानों से खरीद प्रक्रिया में आ रही परेशानियों के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बाजरे की खरीद सुचारु रूप से नहीं चल रही है, सरकार ने बाजरे का एमएसपी 2350 रुपये निर्धारित किया है। परंतु बाजरे की फसल कभी उन्नीस सौ रुपये तो कभी 18 सौ रुपये के हिसाब से खरीदी जा रही है, बाकी की धनराशि भावांतर भरपाई योजना के तहत देने की बात कही जा रही है। किसान की फसल तुरंत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जानी चाहिए और उसका भुगतान भी 24 घंटे के अंदर होना चाहिए। इस मौके पर एडवोकेट हरिसिंह सांगवान, कुलदीप मनसरबास, पतराम चेयरमैन, महेंद्र नंबरदार, सज्जन संडवा, अशोक सिंगला, रमेश खरकड़ी, सुखबीर चेयरमैन, जेपी हसान, सुनील भारीवास, पवन जांगड़ा संडवा, अनिल थिलोड, दिनेश मिरान, विनोद हसान, सत्यवान हसान, दिनेश मिरान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें