फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: किरण चौधरी बोलीं-मुझे किसने हराया, ये आज तक पता नहीं चला, कार्तिकेय शर्मा को वोट देने का खुलासा होने पर ली चुटकी

विज्ञापन
​भिवानी में मंच पर मौजूद राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी।  
विज्ञापन
भिवानी। राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा के बयान पर किरण चौधरी ने बुधवार को कहा कि 2004 में मुझे कांग्रेस का राज्यसभा और हविपा का साझा कैंडिडेट बनाया गया था। उस समय चौटाला की सरकार थी। किस तरह से इंडिपेंडेंट छह एमएलए को डिस्क्वालीफाई किया गया।
विज्ञापन

किरण ने कहा कि फिर भी उनके पास पूरे लोग मौजूद थे, लेकिन एक वोट अमान्य कर दिया गया और हंगामा करवाया गया कि यह तो कांग्रेस की वोट है ही नहीं। मैंने 2004 में सुप्रीम कोर्ट में इलेक्शन पिटिशन डाला। मेरा इलेक्शन पिटिशन आज तक घूम रहा है। मुझे आज तक नहीं पता चला कि वो एक वोट किसकी थी।
भाजपा नेता किरण ने कहा कि कांग्रेस नेता पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा षड्यंत्र के मास्टर हैं। 2016 में कितने ही वोट स्याही कांड के पीछे बलि चढ़े , यह बात भी आज तक कोई नहीं जान पाया। यह सारी की सारी चीज हुड्डा ने कांग्रेस को खत्म करने के लिए की। मैं उनका धन्यवाद भी करूंगी। अगर मुझे परेशान नहीं किया होता तो मैं आज भाजपा में नहीं होती।
विज्ञापन

बुधवार को पंचायत भवन में पत्रकारों से बातचीत में किरण ने कहा दीपेंद्र हुड्डा कार्तिकेय शर्मा के वीडियो को ट्वीट पर डाल सत्यमेव जयते लिखते हैं। उनको शर्म करनी चाहिए और डूब मारना चाहिए। सत्यमेव जयते तुम कह रहे हो जिसने सारा हरियाणा नाप दिया पंचकूला से लेकर गुरुग्राम तक। और रोज जो सीबीआई कोर्ट में खड़ा रहता है। अभय चौटाला के एक दिन का सीएम बनने के सवाल पर किरण चौधरी ने कहा कि सभी ने चौटाला का शासन काल देखा हुआ है, इस बारे में मैं क्या ही कहूं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें