फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केनरा बैंक लूट कांड का सरगना साथी के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिर्फ ऐशो-आराम की जिंदगी के लिए तीन दोस्त बैंक लुटेरे बने। यह खुलासा खुद आरोपियों ने किया है। पुलिस ने तोशाम के केनरा बैंक में हुई लूट के मास्टर माइंड जग्गा और तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा युवक नाबालिग है और सरकारी नौकरी के लिए कोचिंग ले रहा था। पुलिस ने इनके कब्जे से 2.51 लाख की नकदी, वारदात में प्रयोग की गई आवाज करने वाली खिलौना पिस्तौल, चाकू बरामद किए है। साथ ही लूट की राशि से खरीदे गए मोबाइल भी बरामद किए गए है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सात नवंबर को दोपहर बाइक पर आए तीनों युवकों ने केनरा बैंक में लूटपाट की थी। इन लुटेरों ने बैंक से 3.91 लाख रुपये की नकदी लूटी थी। इस मामले में पुलिस ने सरल वासी विक्की मंगला को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। उसके पास से 71 हजार की नकदी, लूट के रुपयों से खरीदा मोबाइल और कमीज बरामद की। इसके साथ ही विक्की की निशानदेही पर मंगलवार को बैंक लूट का मास्टर माइंड डाडम निवासी जग्गा व एक अन्य नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग आरोपी से पुलिस ने एक लाख 80 हजार की नकदी, घटना में प्रयोग की गई आवाज करने वाली खिलौना पिस्तौल, चाकू, टी-शर्ट व नकाब के लिए इस्तेमाल चुन्नी बरामद की है।
पुलिस जांच में सामने आया कि बैंक में विक्की ने ही पिस्तौल से फायर किया था और इसी ने बैंक से नकदी उठाकर बैग में डाली थी। खिलौना पिस्तौल व चाकू नाबालिग आरोपी द्वारा ही खरीदकर आरोपी जग्गा को दिए थे। नाबालिग आरोपी घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बुशान स्थित एकेडमी में जाने का नाम लेकर मांगकर लाया था। पुलिस की मानें तो तीनों युवकों ने गांव डाडम में ही बैंक में लूट की प्लान बनाई थी। तीनों ने ऐशो-आराम, ऐंड्रॉयड मोबाइल व ब्रांडेड कपडों की चाहत से बैंक में लूट का प्लान बनाया। आरोपी जग्गा व विक्की का एक-दूसरे के पास आना-जाना था। दोनों की दोस्ती के बीच तीसरे नाबालिग आरोपी से भी मुलाकात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें