फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अपहरण के आरोपी को भेजा जेल, गाड़ी लेकर भागे युवक से चल रहा था विवाद

Sat, 28 Jun 2025 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। युवक के अपहरण के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी ललित को एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायालय ने भिवानी जेल भेजने के आदेश दिए हैं। यह मामला आपसी विवाद और लेन-देन से जुड़ा बताया जा रहा है। झुंझुनू निवासी आनंद ने लोहारू थाने में शिकायत दी थी कि वह मोटरसाइकिल से बस स्टैंड आया था, जहां कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट कर अपहरण कर लिया और उसे जबरन खोरड़ा ले जाया गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी उप निरीक्षक रोहतास सिंह ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ललित को गिरफ्तार कर एक दिन की रिमांड पर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आनंद कुछ दिन पहले उसकी गाड़ी किराये पर लेकर राजस्थान गया था और वहां से गाड़ी लेकर फरार हो गया था। इस संबंध में राजस्थान पुलिस में आनंद के खिलाफ मामला दर्ज है। पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी बरामद कर ली है। अब अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें