फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नेशनल जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में खुशी ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
मुक्केबाज खुशी सहारण को सम्मानित करते ग्रामीण। स्वयं
विज्ञापन
भिवानी। राजस्थान के उदयपुर में 20 से 24 जनवरी तक इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन की ओर से आयोजित ओपन जूनियर यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गांव नांगल की 15 वर्षीय मुक्केबाज खुशी सहारण ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर रविवार को पैतृक गांव नांगल में ग्रामीणों ने खुशी को खुली जीप में बैठाकर फूल-मालाओं से स्वागत किया और विजय जुलूस निकालकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर खुशी सहारण ने कहा कि इस सफलता के पीछे उसकी कड़ी मेहनत के साथ-साथ माता-पिता और परिजनों का आशीर्वाद है। खुशी के कोच सुमित श्योराण, ताऊ उमेद सिंह और मलखान सिंह ने बताया कि खुशी शुरू से ही मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी रही है। गांव नांगल के सरपंच कुलदीप सिंह और जजपा नेता जितेंद्र धारेडू ने कहा कि गांव की बेटी खुशी सहारण बचपन से ही प्रतिभाशाली रही है और उसकी यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर सरपंच कुलदीप सिंह, सूरत सिंह, धर्मा, सूबे सरपंच, प्रेम सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें