फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दो चरणों में व सात जिलों में होगा खेल महाकुंभ

Wed, 24 Jul 2024 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। खेल विभाग की ओर से खेल महाकुंभ का शेड्यूल दोबारा जारी कर दिया गया है। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन दो चरणों में आयोजित करवाया जाएगा। पहले चरण के मुकाबले 26 से 28 जुलाई तक व दूसरे चरण के मुकाबले एक से तीन से अगस्त तक आयोजित करवाए जाएंगे। इस बार राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 7 जिलों में आयोजित करवाया जाएगा। इसमें जिले के लगभग 525 खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन

दरअलस, खेल विभाग की ओर से पहले 4 से 6 व 9 से 11 जुलाई तक राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शेड्यूल जारी कर दिया गया था। जो आठ जिलों में आयोजित करवाया जाना था। लेकिन प्रशासनिक कारणों के चलते खेल महाकुंभ को स्थगित कर दिया गया था। अब फिर से खेल महाकुंभ का नया शेड्यूल जारी किया गया है। इस बार राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 26 से 28 जुलाई व 1 से 3 अगस्त तक आयोजित करवाया जाएगा। इस बार सात जिलों में खेल महाकुंभ आयोजित करवाया जाएगा। जिसमें विभिन्न खेलों में जिले के लगभग 525 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जिनका जिला स्तरीय खेल ट्रायल में चयन किया गया है।
ये हैं खेल महाकुंभ का शेड्यूल
26 से 28 जुलाई : जींद (कुश्ती फ्रीस्टाइल व ग्रीको रोमन, रोइंग), अंबाला (तैराकी, जिम्नास्टिंग, फुटबॉल लड़कियां), कुरुक्षेत्र (साइकलिंग, जूडो, हॉकी लड़के), करनाल (कयाकिंग कैनोइंग, फेंसिंग, हैंडबाल, टेनिस, क्रिकेट)। 1 से 3 अगस्त पंचकूला (वॉलीबाल, बैडमिंटन, बास्केटबाल, हॉकी लड़कियां, बॉक्सिंग व कबड्डी), फरीदाबाद (शूटिंग, ताइक्वांडो), गुरुग्राम (तीरंदाजी व एथलेटिक्स), अंबाला (टेबल टेनिस, भारोत्तोलन, फुटबॉल लड़के)।
विज्ञापन

खेल विभाग की ओर से राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ का नया शेड्यूल जारी किया गया है। नए शेड्यूल के तहत दो चरणों में खेल महाकुंभ आयोजित करवाया जाएगा। पहले चरण के मुकाबले 26 से 28 जुलाई तक व दूसरे चरण के मुकाबले एक से तीन से अगस्त तक आयोजित करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

- धीरेंद्र हुड्डा, जिला खेल अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें