फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे और प्रतिबंधित दवाओं पर कड़ी निगरानी रखें : पुलिस अधीक्षक

Tue, 14 Oct 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक को संबो​धित करते एसपी सुमित कुमार।
विज्ञापन
भिवानी। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने सोमवार को लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में केमिस्ट एसोसिएशन के साथ बैठक कर जिले में नशा विरोधी मुहिम को और तेज करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने भिवानी के ड्रग कंट्रोलर, केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान और दवा विक्रेताओं को शेड्यूल ड्रग्स, नशीले इंजेक्शन और अन्य प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के स्पष्ट निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अवैध दवाओं की बिक्री समाज के लिए गंभीर खतरा है और सभी दवा विक्रेताओं से अपील की कि वे केवल लाइसेंस प्राप्त मेडिकल स्टोर पर ही दवाओं की बिक्री करें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी के पास बिना लाइसेंस के मेडिकल शॉप चल रही हो या प्रतिबंधित दवाओं का कारोबार हो रहा हो तो इसकी तुरंत सूचना पुलिस को दें। बैठक में प्रवाचक पुलिस अधीक्षक भिवानी बलवान सिंह, मनोज कुमार सुरक्षा शाखा प्रभारी और संजय कानोडिया प्रधान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें