फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर कर्मबीर उर्फ करमू गिरफ्तार

Fri, 22 Aug 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मनीषा मौत मामले में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के मामले में भिवानी पुलिस ने यूट्यूबर कर्मबीर उर्फ करमू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार द्वारा जिले में सोशल मीडिया पर झूठी व भड़काऊ पोस्ट प्रसारित करने के मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत फेसबुक पर संसार क्रांति पेज पर बिना किसी आधिकारिक सत्यापन के भड़काऊ पोस्ट व भ्रामक एवं झूठी सूचनाएं प्रसारित करने के मामले में आरोपी कर्मबीर उर्फ करमू निवासी मुआना जिला जींद हाल शहीद भगत सिंह कॉलोनी नया बस स्टैंड कैथल काे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें