फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: विज्ञान प्रदर्शनी में कमल का एआई मॉडल, प्रियांशु की ग्रीन एनर्जी को पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। खंड स्तरीय आरएसबीवी विज्ञान प्रदर्शनी में पीएम श्री मंढोली कलां के कमल का एआई फॉर बेटर लाइफ मॉडल और हाई स्कूल सिधनवा के प्रियांशु का ग्रीन एनर्जी मॉडल प्रथम रहा। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने ‘सतत और विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार’ विषय पर मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण यादव ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण और रचनात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। दर्शना श्योराण ने मॉडलों का अवलोकन कर विद्यार्थियों से उनकी कार्यप्रणाली और उपयोगिता की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनियों से बच्चों में तार्किक क्षमता, नवाचार और समस्या समाधान के कौशल विकसित होते हैं।

सात थीम में इन विद्यार्थियों ने पाया प्रथम स्थान
मैथमेटिकल मॉडलिंग में मॉडल स्कूल बहल की भूमिका, हेल्थ एंड हाइजीन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओबरा के आकाश, देसी कृषि पद्धतियों और ग्रामीण रूपांतरण में ओबरा की रितिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। आपदा प्रबंधन में पीएमश्री कन्या विद्यालय बहल की अबीना प्रथम रही। प्रदर्शनी में डॉ. आशीष भारद्वाज ने समन्वयक की भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल में रितिका, सुरेंद्र और प्रवीण शामिल रहे। आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें