फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: श्रीश्याम फाल्गुन मेला महोत्सव में कलश शोभा यात्रा एवं कीर्तन का हुआ आयोजन

Mon, 10 Mar 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
श्रीश्याम फाल्गुन मेला महोत्सव के तहत शोभा यात्रा निकालते श्रद्धालु। 
विज्ञापन
भिवानी। युवा मंडली श्रीश्याम प्राचीन मंदिर लोहड़ बाजार द्वारा रविवार को 25वां श्रीश्याम फाल्गुन मेला महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान सुबह शोभा कलश यात्रा निकाली गई तथा रात्रि को हारे का सहारा बाबा श्याम कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

श्रीश्याम फाल्गुन मेला महोत्सव के तहत निकाली गई भव्य शोभायात्रा एवं संकीर्तन से पूरा नगर भक्तिमय माहौल में रंग गया। इस मौके पर आचार्य सज्जन कौशिक ने कहा कि शोभा कलश यात्रा की शुरुआत श्रीश्याम प्राचीन मंदिर लोहड़ बाजार से शुरू हुई तथा बर्तनों वाले बाजार से होते हुए, बिचला बाजार, सराय चौपटा, नया बाजार से होती हुई मंदिर में ही संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयकारे की गूंज माहौल को भक्तिमय बना रही।
उन्होंने कहा कि इस मेले का धार्मिक महत्व भगवान श्रीश्याम से जुड़ा हुआ है। सांस्कृतिक रूप से यह पर्व समुदाय की एकता का प्रतीक है। समाज में मेल-जोल, आनंद और सद्भावना को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करते है। इस अवसर पर राजेश कौशिक, सत्यनारायण, बबली, चंदन, सुनील, कमल, रजत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें