फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: काकिनाडा टाउन-हिसार साप्ताहिक ट्रेन का संचालन आज से शुरू

विज्ञापन
​भिवानी का रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
भिवानी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए काकिनाडा टाउन-हिसार साप्ताहिक ट्रेन का नए नंबरों के साथ नियमित साप्ताहिक ट्रेन के रूप में संचालन शुरू किया है। इस ट्रेन का लोहारू स्टेशन पर भी ठहराव होगा जिससे जिले के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 17295 काकिनाडा टाउन-हिसार साप्ताहिक ट्रेन 12 मई से काकिनाडा टाउन से प्रत्येक मंगलवार सुबह 5:40 बजे रवाना होकर गुरुवार दोपहर 1:35 बजे हिसार पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 17296 हिसार-काकिनाडा टाउन साप्ताहिक ट्रेन 15 मई से हिसार से प्रत्येक शुक्रवार दोपहर 2:10 बजे रवाना होकर रविवार रात 9:35 बजे काकिनाडा टाउन पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि यह ट्रेन रास्ते में सामलकोट, राजमुंद्री, ताडेपल्लीगुडेम, एलुरू, विजयवाड़ा, गुंटूर, मिर्यालगुडा, नलगोंडा, चर्लपल्ली, मेडचल, कामारेड्डी, निजामाबाद, बासर, धर्माबाद, नांदेड़, पूर्णा, बसमत, हिंगोली डेक्कन, वाशिम, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, धरणगांव, अमलनेर, नंदूरबार, उधना, वडोदरा, रतलाम और मंदसौर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा ट्रेन नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, सीकर, नवलगढ़, झुंझुनूं, चिड़ावा, लोहारू और सादुलपुर स्टेशनों पर भी रुकेगी। ट्रेन में दो फर्स्ट सह सेकेंड एसी, तीन सेकेंड एसी, पांच थर्ड एसी, आठ द्वितीय शयनयान, चार साधारण श्रेणी तथा दो गार्ड श्रेणी सहित कुल 24 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें