फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीजीएल परीक्षा पास कर ज्योति श्योराण बनीं केंद्रीय सचिवालय में सहायक अनुभाग अधिकारी

विज्ञापन
ज्योति
विज्ञापन
बहल। गोकलपुरा गांव की बेटी ज्योति श्योराण ने एसएससी सीजीएल परीक्षा पास कर केंद्रीय सचिवालय सेवा में सहायक अनुभाग अधिकारी पद हासिल किया है। उनकी इस सफलता से पूरे बहल क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

ज्योति उर्फ पिंकी श्योराण ने कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने इस परीक्षा की तैयारी के लिए किसी कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया बल्कि घर पर रहकर ही पढ़ाई की। ज्योति ने बताया कि उन्होंने मेडिटेशन के माध्यम से अपनी एकाग्रता बढ़ाई और रोजाना सात से आठ घंटे नियमित अध्ययन कर सफलता प्राप्त की।
ज्योति ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बीआरसीएम बहल पब्लिक स्कूल, ज्ञान कुंज से प्राप्त की जहां से उन्होंने नॉन मेडिकल संकाय में बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी महाविद्यालय से गणित ऑनर्स में स्नातक की डिग्री हासिल की। उनके पिता रामफल श्योराण पूर्व सरपंच हैं और कृषि के साथ व्यवसाय से जुड़े हैं जबकि माता गृहिणी हैं। इस उपलब्धि पर पूर्व कैबिनेट मंत्री जेपी दलाल ने फोन पर ज्योति और उनके परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें