फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जंक फूड ने बिगाड़ा लीवर और पेट का स्वास्थ्य, मेडिकल कॉलेज में एक माह में 3222 मरीजों का लीवर जांचा

विज्ञापन
​भिवानी के मेडिकल कॉलेज में मरीजों के  स्वास्थ्य की जांच करते डॉ प्रवीन। संवाद
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी के बाजारों में रेहड़ियों और स्टॉल पर खड़े होकर लोग जंक फूड का बड़े चाव से सेवन कर रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। जंक फूड और तैलीय पदार्थों के अधिक सेवन से लोगों को लीवर संबंधी समस्याएं और पेट में संक्रमण जैसी शिकायतें हो रही हैं।
विज्ञापन

शहर के पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों की लीवर जांच की जा रही है। 1 से 31 अक्तूबर तक नागरिक अस्पताल स्थित खून जांच प्रयोगशाला में 3222 मरीजों की लीवर संबंधी जांच की गई। मेडिकल कॉलेज की सामान्य रोग विशेषज्ञ ओपीडी में प्रतिदिन 350-400 मरीज आ रहे हैं, जिनमें पेट संबंधी समस्याएं आम हैं।
बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में भी बच्चों में मोटापा, भूख कम लगना और वजन न बढ़ना जैसे लक्षण मिल रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को घर पर बना भोजन खाने की सलाह दे रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. प्रवीन ने कहा कि जंक फूड का अधिक सेवन करने से लीवर और पेट की समस्या बढ़ रही है। बच्चों को पौष्टिक भोजन देना चाहिए और तैलीय व वसा युक्त खाद्य सामग्री से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें