भिवानी। जूनियर नेशनल गर्ल्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली मुक्केबाज दीया शर्मा का शुक्रवार को भिवानी पहुंचने पर नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था ने स्वागत किया। मेगा माइंड स्कूल की पूर्व छात्रा दीया शर्मा ने महाराष्ट्र के नागपुर में 5 से 11 अप्रैल तक आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वह नेशनल चैंपियनशिप में दो बार सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज का खिताब भी हासिल कर चुकी हैं।
डोभी तालाब के पास स्थित मेगा माइंड स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या मंजू शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि दीया विद्यालय की मेधावी छात्रा रही है और उसकी यह उपलब्धि अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है। स्कूल प्रबंधक कृष्ण सैनी और राजबाला सैनी ने दीया की सफलता को नारी शक्ति की विजय बताया।
इस अवसर पर नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था के संस्थापक सुरेश सैनी, पर्यावरण रक्षक बिजेश जावला, स्कूल प्रबंधक कृष्ण सैनी, राजबाला सैनी और बोबी खट्टर मौजूद रहे।