फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बचपन बचाओ आंदोलन और स्टेट क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मुक्त कराए पांच बाल मजदूर

Wed, 12 Jun 2024 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बचपन बचाओ आंदोलन की पंचकूला से आई टीम ने स्टेट क्राइम ब्रांच और बाल कल्याण समिति के साथ संयुक्त रूप से मंगलवार को कस्बा सिवानी के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापे मारे। इस दौरान टीम ने वहां प्रतिष्ठानों पर काम कर रहे पांच बाल मजदूरों को भी मुक्त कराया। वहीं इस संबंध में सिवानी पुलिस को शिकायत दी। जबकि मुक्त कराए बाल मजदूरों को बाल कल्याण समिति के सम्मुख पेश कर उनके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बचपन बचाओ आंदोलन पंचकूला के कोऑर्डिनेटर पुनीत शर्मा की अगुवाई में स्टेट क्राइम ब्रांच के एसआई संजय, एएसआई कपिल देव व राजबीर और जयवीर के साथ डीसीपीयू संदीप कुमार और बाल कल्याण समिति सदस्य सतेंद्र तंवर ने सिवानी के विभिन्न जगहों पर कार्रवाई। ये टीम वहां कई जगहों पर पहुंची, जहां नाबालिग बच्चों से काम करवाया जा रहा था। टीम ने इन बच्चों के बयान दर्ज किए और इस संबंध में प्रतिष्ठान संचालकों की शिकायत सिवानी पुलिस को दी। इनके खिलाफ अब बाल मजदूरी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं बरामद किए गए पांच बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। जहां से उन्हें उनके परिजनों को सौंपा गया।
दरअसल, बाल मजदूरी के बढ़ रहे मामलों के खिलाफ बचपन बचाओ आंदोलन की प्रदेश स्तर पर व्यापक मुहिम चलाई जा रही है। स्टेट कोऑर्डिनेटर पुनीत शर्मा ने बताया कि टीम विभिन्न जिलों में बाल श्रम के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चला बच्चों को बाल मजदूरी की दलदल से बाहर निकाल उनका पुनर्वास करा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें