फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 25 एमएम बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में जोहड़ ओवरफ्लो

Fri, 01 Aug 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बारिश के बाद गांव दांग खुर्द का जोहड़। 
विज्ञापन
भिवानी। मौसम ने एक बार फिर करवट बदली तो वीरवार अल सुबह से ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। बारिश ने मौसम खुशनुमा बना दिया वहीं ग्रामीण क्षेत्रों मेें बरसाती जलभराव से मुश्किलें फिर बढ़ गईं। ग्रामीण क्षेत्र में जोहड़ ओवरफ्लो होने से गांव की गलियों के अंदर भी पानी जमा हो गया। जिससे आने जाने का रास्ता भी बंद हो गया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार जिले भर में औसतन 20 से 25 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव दांग खुर्द में गांव के जोहड़ में बारिश के अतिरिक्त पानी की वजह से आसपास की गलियों में भी पानी जमा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में तीन जोहड़ हैं। वीरवार को बारिश के बाद तीनों ही जोहड़ों में पानी का स्तर बढ़ गया है। जिसकी वजह से पानी जोहड़ के किनारे लांघकर गलियों का रुख कर गया है। गांव की गलियों में भी एक से डेढ़ फीट बारिश का पानी जमा हो गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से भी जल्द से जल्द पानी निकासी की मांग की है।
जिले के बरसाती जलभराव संभावित गांवों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। वीरवार को बारिश के बाद गांव के जोहड़ों में फिर से पानी ने किनारे की हद लांघ दी है।
विज्ञापन

गांव दांग खुर्द, रामुपुरा, बलियाली, गुजरानी, घुसकानी, मिताथल, तिगड़ाना, खरककलां सहित कई गांवों में बारिश के पानी ने फिर से सिंचाई विभाग के अधिकारियों सिरदर्दी बढ़ा दी है जबकि ग्रामीण भी फिर से बने जलभराव से मुश्किलों से घिर गए हैं।
हालांकि जोहड़ों से लगातार पानी की निकासी के लिए पंपिंग मशीनरी ग्राम पंचायतों ने लगा रखी है जबकि खेतों से सिंचाई विभाग पानी की निकासी करा रहा है। मगर फिर से बारिश हुई तो अचानक जोहड़ों में पानी का स्तर ढाई से तीन फीट तक बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें