भिवानी। बारिश के पानी गांव कलिंगा सवाई पाना का जोहड़ ओवरफ्लो हो गया है। ऐसे में जोहड़ के आसपास बने घरों में जलभराव का खतरा उत्पन्न हो गया है। हालांकि गांव कलिंगा सवाई पाना की ग्राम पंचायत पानी की निकासी की व्यवस्था कराने में जुटी है। सरपंच का दावा है कि जल्द ही जोहड़ के पानी की निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।
बता दें कि गांव कलिंगा बारिश के पानी से जलभराव वाले संभावित इलाकों में शामिल है। इसी वजह से सिंचाई विभाग यहां बारिश के पानी को खेतों से निकासी कराने के लिए करोड़ों की परियोजनाओं पर काम कर रही है। जिससे बारिश के पानी को खेतों में सिंचाई के लिए इस्तेमाल किया जा सके। कलिंगा सवाई पाना निवासी राजेश ने बताया कि पानी की निकासी नहीं होने से जोहड़ के आसपास के घरों के लोग पलायन को मजबूर होंगे।
बारिश होने के बाद से सवाई पाना के जोहड़ में जलस्तर बढ़ गया है। जिस जोहड़ी के अंदर पानी की निकासी कराई जा रही है, उसमें फिलहाल रिटेनिंग वॉल का काम चल रहा था, जिसे बंद करा दिया है। इस जोहड़ी से ही बारिश के पानी की निकासी बामला माइनर में कराई जाती है। प्रयास है कि जल्द से जल्द पानी की मोटरें चालू कराकर जोहड़ से पानी की निकासी की व्यवस्था कराएंगे।
-रणबीर सिंह, सरपंच, कलिंगा सवाई पाना।