फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमयी हालात में आभूषण की दुकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाग कोठी क्षेत्र के एक मकान के अंदर ही आभूषण की दुकान के अंदर रहस्यमयी हालात में चोरी हो गई। वहीं दुकान के अंदर ही सो रहे एक युवक को भी जबरन जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप है। मामले की शिकायत सिटी पुलिस को दी गई। पुलिस ने फिलहाल युवक के भाई के बयान दर्ज कर इस संबंध में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिटी पुलिस को दी शिकायत में बाग कोठी क्षेत्र वासी मनीष सोनी ने बताया कि वे तीन भाई हैं। एक भाई चंडीगढ़ है, जबकि छोटा भाई मनजीत व उसके माता पिता रात को घर पर थे। उनकी आभूषण की दुकान भी घर पर ही है। जिस पर वह ऑर्डर मिलने पर ही गहने तैयार करते हैं। उसने बताया कि वह अपने बच्चों सहित मकान के ऊपरी मंजिल पर सो रहा था। जबकि उसके माता पिता व नीचे सो रहे थे। जबकि उसका भाई मनजीत नीचे दुकान में सो रहा था। करीब रात दो बजे उसकी बहन रिंकी व माता पिता उसके पास आए और उसे जगाया। जब वे नीचे पहुंचे तो उसका भाई बेसुध था और उसके पास एक सल्फास का पैकेट मिला। इसके बाद उसे शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। दुकान में जब सामान जांचा तो पाया कि तिजोरी में साढ़े पांच किलो चांदी थी, जबकि सोने के कोके, बाली व चांद पातड़ी नहीं मिले। मनीष ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके यहां चोरी की और उसके भाई को जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया है। फिलहाल पुलिस ने मनीष की शिकायत पर इस संबंध में चोरी सहित विभिन्न धाराओं सहित केस दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें