फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: धनतेरस पर आभूषण और इलेक्ट्रॉनिक का सबसे अधिक होगा कारोबार

Tue, 14 Oct 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
ज्वैलर्स पर सोने से बने आभूषण खरीदते लोग।
विज्ञापन
भिवानी। धनतेरस पर धन वर्षा होगी इसे लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। त्योहार पर आभूषण और इलेक्ट्रॉनिक बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। शहर के आभूषण कारोबारियों के अनुसार लोग सोना और चांदी के गहनों की एडवांस बुकिंग करा रहे हैं क्योंकि इनकी कीमतों में रोजाना उतार-चढ़ाव हो रहा है।
विज्ञापन

कुछ कारोबारियों ने लोगों को सलाह दी कि बैंक से कर्ज लेकर आभूषण न खरीदें। दिवाली के बाद देव उठनी एकादशी पर विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू होंगे। इसके लिए भी आभूषणों की बुकिंग पहले से हो चुकी है। धनतेरस से पहले शहर के सर्राफा और इलेक्ट्रॉनिक बाजार में भीड़ देखी जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि इस बार चांदी की आपूर्ति कम है इसलिए मांग पूरी नहीं हो पा रही। जबकि सोने के आभूषणों की एडवांस बुकिंग जारी है। शादी विवाह के लिए भी परिवार धनतेरस पर ही आभूषण खरीदने की तैयारी कर रहे हैं।
आभूषणों पर जीएसटी का असर नहीं पड़ा है। पहले और अब तीन प्रतिशत ही है। ज्यादातर लोग चांदी के आभूषणों की खरीद पर अधिक ध्यान दे रहे हैं।


सोने का भाव बढ़ा तो भी लगेगा बुकिंग कराया रेट : सचिन जैन
वर्धमान ज्वेलर्स के संचालक सचिन जैन ने बताया कि सोना-चांदी के आभूषणों की एडवांस बुकिंग जारी है। जिस दिन बुकिंग कराई गई है उसी दिन का रेट लागू होगा। चाहे सोने का भाव बाद में कितना भी बढ़ जाए। यदि सोने के रेट गिरते हैं तो भी बुकिंग के निचले स्तर के रेट पर ग्राहकों को आभूषण दिए जाएंगे। चांदी के आभूषणों की मांग अधिक है जबकि आपूर्ति कम है।
विज्ञापन



बैंक से कर्ज लेकर आभूषण न खरीदें: मंजीत
ओम ज्वेलर्स के संचालक मंजीत ने बताया कि हम हर ग्राहक को सलाह देते हैं कि बैंक से कर्ज लेकर आभूषण न खरीदें। आभूषण की मांग पहले की तरह बनी हुई है। लोगों में आभूषण खरीद को लेकर क्रेज कम नहीं हुआ बल्कि बढ़ा है। सोने और चांदी दोनों तरह के आभूषणों पर रुझान है। धनतेरस पर आभूषण खरीद का शुभ मुहूर्त होता है। जिस घर में शादी हो वह भी इसी दिन आभूषण खरीद कर ले जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें