जूई कलां। गांव केहरपुरा के बंद मकान के ताले चटकाकर चोर चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर ले गए। चोरी की वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।
जूई कलां पुलिस को दी शिकायत में कुलदीप सिंह ने बताया कि वह मोहाली के जीरकपुर में रहता है। उसका गांव केहरपुरा में मकान है। जहां हर महीने आता है। गत 19 अप्रैल को मकान बंद कर परिवार सहित चला गया था। 18 मई की शाम को घर लौटा तो मकान के ताले टूटे हुए मिले। अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
चोर लोहे की संदूक का ताला तोड़कर दो जोड़ी चांदी पॉजेब, एक चांदी का सिक्का, छह हजार रुपये चोरी कर ले गए। इसकी सूचना जूई कलां पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। वहीं इस संबंध में चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।