फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़ साढ़े तीन लाख के गहने ले उड़े चोर

विज्ञापन
34 फोटो कस्बा जुई कलां के एक मकान में चोरों द्वारा बिखेरा गया सामान - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
जूई कलां में महज एक घंटे में कपड़ा दुकानदार के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर करीब साढ़े तीन लाख के आभूषण ले उड़े। दुकानदार के मकान को तीसरी बार चोरों ने निशाना बनाया। दो बार चोरी हुई और एक बार चोर नाकाम रहे। चोरी की सूचना पर पुलिस और फिंगर प्रिंट टीम ने निरीक्षण किया और तथ्य जुटाए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला शनिवार देर शाम है। जूई कलां वासी दुकानदार विकास की बस स्टैंड के नजदीक कपड़े की दुकान है। विकास ने बताया कि वह अक्सर सात बजे दुकान बंद कर घर लौट आता हूं। उसका बेटा छोटा है और उसकी पत्नी बच्चे को लेकर शाम करीब छह बजे गांव में उसके ताऊ के घर चली गई थी। मकान को अच्छे से बंद किया था। सात बजे जब वह दुकान बंद कर घर पहुंचा तो पाया कि बाहर के ताले सुरक्षित थे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने मकान को पूरी तरह खंगाल रखा था। चोर मकान से उसकी शादी के समय की सोने की चार चूड़ियां, ढाई तौले सोने की चेन, चार चांदी के सिक्के, एक मोबाइल फोन, दो घड़ी चोरी कर ले गए। विकास ने बताया कि सोने की चूड़ियां उस समय की है जब सोना महज 12 हजार रुपये तौला होता था। आज उन चूड़ियों की खासी कीमत है। एक अनुमान के अनुसार करीब साढ़े तीन लाख रुपये के आभूषण चोर चोरी कर ले गए।
चोरी की सूचना के बाद जूई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फिंगर प्रिंट टीम को भी बुलाया गया। जांच में सामने आया कि चोर मकान की छत से अंदर घुसे और घर में रखी पानी वाली ट्यूब के सहारे घर से भाग निकले। मामले में जूई थाना से जांच अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि चोरी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

भागते हुए देखा है चोर : विकास ने बताया कि सात बजे से थोड़ा पहले ही उसके चाचा घर के पास से गुजरे है और उन्होंने चोर को भागते हुए देखा है। पीछा भी किया मगर चोर हाथ नहीं आया।
दूसरे मकानों पर पांव के संदिग्ध निशान, नहीं बुलाई डॉग स्क्वायड : परिजनों और आसपास के लोगों ने पुलिस व एक्सपर्ट टीम को दुकानदार विकास के आसपास वाले मकानों पर भी संदिग्ध पांवों के निशान दिखाए। सभी की आशंका है कि ये चोरों के है। इसके लिए डॉग स्क्वायड बुलाने की भी मांग की गई मगर नहीं बुलाया गया।
पिछले एक महीने में बढ़ा चोरियों का ग्राफ, औसतन हर दूसरे दिन हो रही वारदात : सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ ही चोरियों का ग्राफ भी बढ़ गया है। औसतन हर दूसरे दिन जिले में कही न कही चोरी की बढ़ वारदात हो, जिसमें चोर लाखों के आभूषण और नकदी ले उड़े हो। ज्यादातर चोरियां बंद मकानों में हुई है।
जूई कलां बना चोरों का टारगेट : पिछले करीब एक-डेढ़ महीने से जूई कलां चोरों के निशाने पर है। यहां इस दौरान चोरी की पांच बड़ी वारदात हुई। ऑस्ट्रेलिया गए बुजुर्ग ग्रामीण के मकान से लाखों का सामान चोरी हुआ तो यहीं के एक किसान के घर से भी लाखों के आभूषण चोरी हुए। अब दुकानदार के घर को चोर दो बार निशाना बना चुके हैं। यहां लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों से चर्चाएं ये भी है कि चोर आसपास के ही है।
विज्ञापन

ये रही चोरी की प्रमुख वारदातें
- 12 नवंबर : दादरी गेट न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे रहने वाले ऑटो चालक मुकेश के घर से करीब डेढ़ लाख के आभूषण व नकदी चोरी
- 15 नवंबर विद्यानगर में बिजली निगम कर्मचारी रमेश के घर से करीब 15 लाख के आभूषण और नकदी चोरी
- 03 नवंबर : गांव झुल्ली में ग्रामीण राजेश को गोली मार सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी
- 31 अक्तूबर : परचून व्यापारी संजय सिंगला के घर से 15 तौले सोना, एक लाख की चांदी और करीब डेढ़ लाख की नकदी चोरी
- 31 अक्तूबर : बवानीखेड़ा के वार्ड 11 में अमित कुमार के घर से नकदी और आभूषण चोरी
- 23 अक्तूबर : पुरानी अनाजमंडी गली गोकलचंद आर्य वासी मोबाइल दुकानदार अमित के घर से चार लाख के आभूषण और नकदी चोरी
- 25 अक्तूबर : जूई कलां गांव में किसान संदीप के मकान से करीब दो लाख की चोरी
- 20 अक्तूबर : बालाजी कॉलोनी शास्त्री नगर आर्मी जवान विक्रम के घर करीब 10 लाख की चोरी
- 19 अक्तूबर : जैन चौक चौकी क्षेत्र की हनुमान ढाणी सैनी धर्मशाला के नजदीक महेंद्र हलवाई के घर से लाखों के आभूषण चोरी
- 18 अक्तूबर: तिगड़ाना गांव में बंद मकान में चोरी, नकदी और आभूषण चोरी
- 13 अक्तूबर : शांति नगर में धर्मेंद्र नामकव्यक्ति के घर से करीब 40 हजार की नकदी और ढाई लाख के आभूषण चोरी
- 11 अक्तूबर : गांव पालुवास में प्रवीण के घर से लाखों के आभूषण और नकदी चोरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें