फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर बॉक्स में रखे थे गहने, चोरी

Sat, 18 Nov 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 हालूवास , मकान में सीसीटीवी बॉक्स जहां से गहने चोरी किए गए । स्वंय
विज्ञापन
भिवानी। चोरों से कीमती गहनों को सुरक्षित बचाने की जुगत में लोग न जाने क्या-क्या जतन अपनाते हैं, मगर ये जतन भी चोरों के आगे धरे रह जाते हैं। इसी तरह का एक मामला गांव हालुवास में सामने आया। जहां चोरों से गहनों को चोरों की नजरों से सुरक्षित बचाने के लिए मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर बॉक्स के अंदर छिपाया था, मगर यहां से भी चोर उन्हें ले उड़े।
विज्ञापन

चोरी की वारदात की शिकायत सदर पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज किया है। सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव हालुवास निवासी सतीश ने बताया कि वह बिजली विभाग में जूई तैनात है। गत नौ नवंबर को उसके घर में पीवीसी सीट लगाने का काम चल रहा था। दीवारों पर कारपेंटर का काम करने वाले तीन युवक काम कर रहे थे। इसी दौरान उसने एक युवक को डीवीआर से दूर रहने के लिए कहा था। मगर जब डीवीआर के बॉक्स को खोलकर देखा तो उसके अंदर रखे गहने गायब मिले। सतीश ने बताया कि चोर डीवीआर बॉक्स के अंदर रखे दो तोले सोने की चेन, डेढ़ तोले सोने का माथे का टिका व एक सोने की आधा तोले की अंगूठी और एक तोड़ी कानों की पौना तोले की झुमकी पर हाथ साफ कर गया। उसने चोरी का शक घर के अंदर काम करने वाले एक मजदूर पर जताया है। फिलहाल सदर पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें