फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: छोटे भाई को बाइक से छोड़कर आ रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत

Sat, 18 Nov 2023 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में सड़क हादसे में हुइ मौत मामले की  कार्रवाई करते पूलिस अ​​​धिकारी ।संवाद
विज्ञापन
भिवानी। छोटे भाई को बाइक से छोड़कर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाढ़डा पुलिस ने शव का भिवानी के नागरिक अस्पताल में शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाढड़ा पुलिस को दी शिकायत में गांव मांढ़ी हरिया निवासी समेर ने बताया कि शुक्रवार शाम सात बजे वह अपने घर पर था। इसी दौरान उसके पास गांव के ही राजेश का फोन आया। उसने बताया कि उसके लड़के राहुल (20) का एक्सीडेंट हो गया है। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसकी बाइक दूर पड़ी थी और बेटा गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा था। उसे ग्रामीणों की मदद से हिसार के निजी अस्पताल ले जाने लगे तभी उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। उसे भिवानी के निजी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।



वहीं सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही बाढ़डा पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में मृतक राहुल के पिता समेर के बयान दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें