फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: किसान और शिक्षक के मकान से लाखों रुपये के आभूषण व नकदी चोरी

Mon, 03 Jul 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। दो अलग-अलग जगहों से चोर करीब पांच लाख रुपये के आभूषण और 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। इस संबंध में पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में चोरी की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हाल उत्तम नगर निवासी केदारनाथ ने बताया कि वह खेती करता है। गत एक जुलाई को वह अपने परिवार के साथ लोहानी गया था। जब वह घर पर वापस आया तो उसके घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था। सामान चेक करने पर उसे पता चला कि चोर उसके घर से सोने के कड़े, चेन, कानों के बाले, चांदी की पाजेब चोरी कर ले गए।
वहीं, दूसरे केस में हालुवास निवासी महिला ने बताया कि वह हालुवास स्थित राजकीय स्कूल में पढ़ाती है। गत एक जुलाई को वह स्कूल में गई हुई थी। घर पर सिर्फ उसका बीमार पति था। पीछे से कोई उनके घर की अलमारी से सोने के आभूषण और करीब 10 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गया। फिलहाल पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश में लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें