फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आईटीआई में पहली मेरिट सूची के तहत दाखिला प्रक्रिया खत्म, 13513 आवेदकों ने लिया दाखिला

Mon, 03 Jul 2023 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। प्रदेशभर के राजकीय आईटीआई में दाखिला के लिए जारी की गई पहली मेरिट सूची के तहत दाखिला प्रक्रिया रविवार को खत्म हो गई। पहली सूची के अंतर्गत प्रदेश भर से 13513 आवेदकों ने अपना दाखिला आईटीआई में सुनिश्चित किया।
विज्ञापन

पहले चरण के बाद आईटीआई अब रिक्त सीटों का ब्योरा अपडेट करने में लग गई है। ताकि दूसरी मेरिट सूची से पहले आवेदक ट्रेड पर अपनी प्रेफरेंस भर सकें। वहीं, भिवानी के महिला आईटीआई में सात ट्रेडों की 252 सीटों पर सिर्फ 75 सीटों पर ही दाखिला सुनिश्चित हुआ। महिला आईटीआई की करीब 70 प्रतिशत सीटें रिक्त रह गई।

कोपा ट्रेड में सबसे ज्यादा दाखिले
महिला आईटीआई भिवानी में सबसे ज्यादा कोपा ट्रेड में दाखिले लिए गए। महिला आईटीआई में काेपा ट्रेड की 72 सीटेें हैं, इनमें से 32 सीटों पर दाखिला हुआ है। वहीं, कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्क मेंटनेंस, इलेक्ट्रॉनिक्स की ट्रेड की पांच सीटों पर, ड्राफ्ट्समैन सिविल की तीन सीटाें पर ही दाखिले हुए। इसके अलावा सरफेस ऑर्न मेंटेनेंस की सात सीटों पर और कॉस्मेटोलॉजी की 14 सीटों पर दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन


सात जुलाई को जारी होगी दूसरी मेरिट सूची
आईटीआई में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट सूची सात जुलाई को जारी की जाएगी। दूसरी सूची में शामिल होने वाले आवेदक ही आईटीआई की रिक्त सीटों पर दाखिला ले सकेंगे। यह प्रक्रिया आईटीआई की रिक्त सीटें रहने तक जारी रहेंगी।
विज्ञापन


महिला आईटीआई में पहली मेरिट सूची के बाद रिक्त सीटें
ट्रेड का नाम- रिक्त सीटें-
कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्क मेंटनेंस- 19-
कोपा (एससीवीटी और एनसीवीटी) - 40-
कॉस्मेटोलॉजी- 34-
ड्राफ्ट्समैन - 21-
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक- 19-
सिविंग तकनीक- 31-
सरफेस ऑर्न मेंटेनेंस - 13-

पहली मेरिट सूची के तहत दाखिला प्रक्रिया खत्म हो गई है। अब रिक्त सीटों पर दूसरी मेरिट सूची के तहत दाखिले किए जाएंगे।
-बलबीर, जीआई, महिला आईटीआई, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें