फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जीतूवाला डिस्पोजल का जनरेटर एक साल से खामोश, ओवरफ्लो मैनहोल से बढ़ीं मुश्किलें

Mon, 02 Feb 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
जीतूवाला डिस्पोजल पर खराब पड़ा डीजी सेट।
विज्ञापन
भिवानी। दिनोद रोड, लाइनपार, जीतूवाला स्थित डिस्पोजल पर पिछले एक साल से जनरेटर खामोश पड़ा है। इसके कारण दुर्गा कॉलोनी क्षेत्र की कई गलियों में सीवर बैकफ्लो कर रहे हैं और मैनहोल ओवरफ्लो होकर गंदा पानी गलियों में फैल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को वार्ड 18 के पार्षद प्रतिनिधि अनिल कुमार ने लघु सचिवालय परिसर के डीआरडीए हाल में आयोजित समाधान शिविर में इस संबंध में शिकायत की। उन्होंने बताया कि बारिश के दिनों में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने किराये पर जनरेटर लगाकर गंदे पानी की निकासी करवाई, जिस पर लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन विभाग ने अपने खराब पड़े डीजी सेट को अभी तक ठीक नहीं कराया। जनरेटर न चलने और बिजली जाने की स्थिति में निचले इलाकों की गलियों में सीवर मैनहोल ओवरफ्लो हो रहे हैं। इससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है और गंदे पानी के जमा होने से बच्चे भी गलियों में खेल नहीं पा रहे हैं। वहीं, यह स्थिति बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ा रही है। समाधान शिविर में शिकायतों का निवारण कर रहे जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी सोमबीर कादियान ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को तत्काल समाधान कराने के आदेश दिए।
डिस्पोजल पर शौचालय बना, कनेक्शन करना भूला विभाग
पार्षद प्रतिनिधि अनिल कुमार ने बताया कि डिस्पोजल परिसर में कर्मचारियों के लिए शौचालय का निर्माण कराया गया था, लेकिन विभाग ने इसका कनेक्शन करना भूल गया। लाखों रुपये खर्च होने के बाद यह शौचालय अभी तक उपयोग में नहीं है और धीरे-धीरे खंडहर में बदल रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस शौचालय को चालू कराया जाए।
विज्ञापन


डिस्पोजल पर जनरेटर खराब होने और बिजली जाने पर गंदे पानी की निकासी प्रभावित होने की कई बार सूचना देने के बावजूद अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब तक किराए पर जनरेटर चलाने में लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन विभाग के अपने खराब जनरेटर को अभी तक ठीक नहीं कराया गया है। इस संबंध में शिकायत समाधान शिविर में दी गई। - अनिल कुमार, पार्षद प्रतिनिधि, वार्ड-18

नेकीराम डिस्पोजल से डीजी सेट को जीतूवाला डिस्पोजल पर स्थानांतरित कराया गया है, क्योंकि वैश्य कॉलेज के पास बरसाती इंटर मीडिया पंपिंग स्टेशन चालू हो चुका है। जनरेटर को ठीक कराया जाएगा। फिलहाल डिस्पोजल पर गंदे पानी की निकासी को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। - एसपी जैन एसडीओ जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें