फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भ्रष्टाचार के केस में फंसे बिजली निगम के जेई ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 21 Sep 2024 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी के जेई सुमित का फाइल फोटो।
विज्ञापन
भिवानी। भ्रष्टाचार के मामले में नामजद विद्युत निगम के जेई ने वीरवार रात किसी समय फंदा लगाकर जान दे दी। कोंट रोड डॉग फार्म के पास एक प्लाॅट में बने कमरे में शुक्रवार सुबह जेई का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। हालांकि इसमें क्या लिखा है, इस बारे में कुछ भी बताने से इन्कार किया है। मृतक की पत्नी ने विद्युत निगम के एसडीओ सहित सात लोगों पर उसके पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव प्रहलादगढ़ निवासी अनिता ने बताया कि उसके पति सुमित कुमार दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में बतौर जेई तैनात थे। कुछ समय पहले विकास सांगवान उर्फ हैप्पी ने एसडीओ सुदीप कुमार, एएफएम नवरत्न, एएलएम राकेश, अमित, पवन व सुमित शर्मा के साथ मिलकर बिना किसी कसूर उसके पति पर चरखी दादरी में भ्रष्टाचार का केस दर्ज करा दिया था। इस मामले में उनको कोर्ट से अंतरिम जमानत भी मिल गई थी, लेकिन इस मुकदमे की वजह से वह मानसिक तौर परेशान रहने लगे। उसने पति से पूछा तो बताया था कि विकास सांगवान मुकदमे को निपटाने की एवज में 40 लाख रुपये मांग रहा है।
अनिता का आरोप है कि आरोपियों ने पहले तो उसके पति पर साजिश रचकर केस दर्ज करवाया और बाद में इसे निपटाने के लिए रुपये मांगे रहे थे। इससे आहत होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। खुदकुशी करने से पहले उन्होंने सुसाइड नोट में इसका जिक्र किया है।
विज्ञापन

दोस्त के प्लाॅट में शाम को ठहरे, रात को लगा लिया फंदा
सुमित कुमार वीरवार शाम कोंट रोड डॉग फार्म के पास गांव नांगल निवासी अपने दोस्त शिशु कुमार के प्लाॅट में ठहर गए। शिशु कुमार ने उनके साथ यहीं पर खाना खाया। इसके बाद वह और उनके साथी वहां से चले गए थे। प्लाॅट की रखवाली करने वाला एक व्यक्ति बाहर चारपाई डालकर सो गया। रात में किसी समय सुमित कुमार ने प्लाॅट में बने कमरे के अंदर पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह प्लाट के रखवाले ने सुमित का शव फंदे से लटकता देख प्लाॅट मालिक और पुलिस को सूचना दी। इसक बाद औद्योगिक पुलिस थाना टीम ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और मौके पर क्राइम सीन टीम को बुलाया गया। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। उधर, जांच अधिकारी एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसकी तहकीकात कर रहे हैं। मृतक की पत्नी अनिता की रिपोर्ट पर विकास सांगवान उर्फ हैप्पी, सुदीप कुमार, नवरत्न, राकेश, अमित, पवन व सुमित शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें