फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जेसीआई भिवानी स्टार ने नववर्ष का किया कार्यक्रम कर स्वागत

Fri, 02 Jan 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जेसीआई भिवानी स्टार द्वारा नए साल के स्वागत के उपलक्ष्य में रोहतक रोड स्थित एक निजी रेस्तरां में न्यू ईयर ईव 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्सव में संस्था के सदस्यों ने अपने परिवारों के साथ मिलकर वर्ष 2025 को विदा किया और नई ऊर्जा के साथ 2026 का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

जेसीआई भिवानी स्टार के मीडिया प्रभारी कपिल शर्मा ने बताया कि जेसीआई भिवानी स्टार हमेशा से सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ आपसी भाईचारे और पारिवारिक मिलन के कार्यक्रमों को प्राथमिकता देता रहा है। इस अवसर पर संस्था के प्रधान जैसी संदीप अग्रवाल ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य ना केवल नए साल का जश्न मनाना है, बल्कि सदस्यों के बीच एकता और टीम भावना को मजबूत करना भी है। उन्होंने बताया कि संस्था के लिए पिछला वर्ष उपलब्धियों भरा रहा है और वे 2026 में समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करने के लिए संकल्पबद्ध हैं। इस दौरान संस्था के बच्चों और सदस्यों ने रंगारंग नृत्य और गायन से समां बांध दिया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स विजय गोयल, सुशील अत्री, नितिन तायल, डाॅ. जया शर्मा, संध्या अग्रवाल और करुणा जैन की देखरेख में हुआ। इस दौरान वर्ष भर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को संरक्षक और अध्यक्ष द्वारा प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर संरक्षक गोपाल अग्रवाल, अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, महासचिव श्याम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज सैनी, चेयरपर्सन कल्पना गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें