भिवानी में कार में शिक्षक के जिंदा जलने से दर्दनाक हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि शिक्षक घर लौट रहा था तभी अचानक गाड़ी में आग लग गई। जिसके कारण कार जल गई और शिक्षक के कंकाल के कुछ अवशेष ही बचे।
भिवानी के कस्बा बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव बड़सी से गढ़ी रोड पर शुक्रवार दोपहर बाद को चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई। गाड़ी के अंदर मौजूद गढ़ी निवासी मास्टर सुंदर सिंह जेबीटी की दर्दनाक मौत हो गई। मास्टर सुंदर सिंह गांव दुर्जनपुर के सरकारी स्कूल में बतौर जेबीटी तैनात थे। वह विद्यालय की छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे कि अचानक ये हादसा हो गया। आसपास के लोगों ने धू-धू कर जल रही गाड़ी की वीडियो भी बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच जुटी
दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची। जब तक दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया तब तक जेबीटी टीचर का गाड़ी के अंदर सिर्फ कंकाल का कुछ हिस्सा ही बचा था। बवानीखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस जली हुई गाड़ी और उसके अंदर मौजूद जली हुई हालत में शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।