फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जांगिड़ ब्राह्मण महासभा ने किया बुजुर्गों का सम्मान

Mon, 26 Aug 2024 03:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी में खुशी राम जांगिड़ काे पगड़ी व शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित करते मंचासीन लोग।
विज्ञापन
भिवानी। नया बाजार स्थित जांगड़ा धर्मशाला में रविवार काे अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण और बुजुर्ग सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा प्रदेश सभा हरियाणा के अध्यक्ष खुशी राम जांगिड़ और उनकी टीम समेत अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा प्रदेश सभा हरियाणा के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. शेर सिंह जांगिड़ मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन







प्रधान राजेश जांगड़ा रिवाड़ी खेड़ा ने कहा कि समाज उत्थान के लिए ऐसे कार्यक्रमों का होना बहुत जरूरी है। समाराेह में माैजूद प्रत्येक व्यक्ति काे सम्मान स्वरूप पटका पहनाकर अभिनंदन किया।



मीडिया कोऑर्डिनेटर मयूर जांगड़ा ने बताया कि रविवार काे आयाेजित कार्यक्रम में जिला प्रधान राजेश जांगड़ा, महासचिव एडवाेकेट हर्षित कुमार, काेषाध्यक्ष संदीप कुमार भाखड़िया सीए, सचिव जाेगेंद्र, प्राे. राजकुमार, शिक्षा सलाहकार प्रवक्ता सतीश कुमार, मीडिया कोऑर्डिनेटर मयूर जांगड़ा, सहायक मीडिया कोऑर्डिनेटर राजेश जांगड़ा आदि जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियाें ने पद की शपथ ली।
विज्ञापन








इस दाैरान 200 से अधिक बुजुर्ग और समाज के बंधुओं काे सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान ओमप्रकाश जांगड़ा, पूर्व प्रधान जगदीश प्रसाद जांगड़ा रिवाड़ीखेड़ा, जिप वाइस चेयरपर्सन सुनीता देवी, रामेश्वर भाखड़िया, उद्याेगपति गजानंद जांगड़ा, एडवाेकेट मीना जांगड़ा, सराेज जांगड़ा, एडवाेकेट राजेश जांगड़ा आदि माैजूद रहे।

समारोह में स्वर्णकार समाज के 64 मेधावी विद्यार्थियों एवं 24 सदंस्यों को किया सम्मानित
समारोह में स्वर्णकार समाज के 64 मेधावी विद्यार्थियों एवं 24 सदंस्यों को किया सम्मानितभिवानी। स्वर्णकार सेवा परिषद की ओर से पतराम गेट स्थित फूला देवी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 10वीं व 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक और स्नातक व स्नातकोत्तर में 65 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले जिलेभर के 64 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

इसके अलावा समाज में शिक्षा, पर्यावरण, ज्योतिष, रक्तदान, आयुर्वेद और समाज के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले संस्था के 14 सदस्यों को सम्मानित किया गया। वहीं समाज के 10 विशेष सम्मानित सदस्यों को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधि प्रो. एवं समाजसेवी डाॅ. सुंदर सिंह शीलवंत एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर पर्यावरण प्रेमी केके वर्मा ने शिरकत की।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए संस्था के प्रधान हरिचरण वर्मा, उपप्रधान अशोक कुमार वर्मा व महासचिव अधिवक्ता कुलदीप सोनी ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले 25 बच्चों को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मनीष वर्मा, योगेंद्र सोनी, देवदत्त सोनी, कृष्ण वर्मा, राजकुमार सोनी, अजय सोनी, देवकी सोनी, मोनिका, ज्योति, सुमन मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें