फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

166 दिनों बाद लोहारू जंक्शन से जयपुर के लिए रवाना हुई विशेष रेलगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के संक्रमण में लोहारू जंक्शन से मार्च के बाद रेलगाड़ियों को संचालन बंद है। करीब 166 दिनों के बाद पहली बार लोहारू जंक्शन से जयपुर के लिए विशेष रेलगाड़ी रवाना की गई। जिसमें लोहारू जंक्शन से 14 यात्रियों ने जयपुर तक का सफर किया और रेलवे ने पूरे सुरक्षा प्रबंधों और थर्मल जांच के बाद रेलगाड़ी को रात्रि 11 बजकर 50 मिनट पर जयपुर के लिए रवाना किया। यह जानकारी स्टेशन अधीक्षक जेपी गुप्ता ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा जेईई मेंस, नीट और एनडीए की परीक्षाओं के मद्देनजर विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पांच जोड़ी ट्रेन का विशेष संचालन किया था। जिसके तहत लॉकडाउन के बाद पहली बार लोहारू जंक्शन से जयपुर के लिए रेलगाड़ी को रवाना किया गया। इस विशेष रेलगाड़ी में लोहारू जंक्शन से 14, चिड़ावा से 17, झुंझुनू से 23 और नवलगढ़ से दो यात्रियों ने जयपुर तक सफर तय किया है। ट्रेन रात्रि 23:50 बजे लोहारू से रवाना होकर सुबह 03:55 बजे जयपुर पहुंची और वापसी में ये जयपुर से शाम आठ बजे रवाना होकर रात्रि 12:10 बजे लोहारू जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें