फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दोहरीकरण कार्य के चलते जयपुर-भिवानी ट्रेन डेढ़ माह तक रद्द

Fri, 31 Jul 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण कार्य के चलते जयपुर-भिवानी रेल सेवा करीब डेढ़ माह तक प्रभावित रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से जयपुर मंडल के फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड पर कुण्ड-पाली-खोरी स्टेशनों के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया है।
विज्ञापन

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, कार्य के कारण गाड़ी संख्या 59709 जयपुर-भिवानी और 59710 भिवानी-जयपुर ट्रेन 12 अगस्त से 24 सितंबर तक (44 ट्रिप) रद्द रहेगी। इसके अलावा रेवाड़ी-फुलेरा और फुलेरा-रेवाड़ी रेल सेवाएं भी 29 अगस्त से 24 सितंबर तक प्रभावित रहेंगी।
जयपुर-भिवानी ट्रेन प्रतिदिन भिवानी से शाम 4:25 बजे रवाना होकर रात 11:25 बजे जयपुर पहुंचती है। वहीं जयपुर से सुबह 7 बजे चलकर दोपहर 2:20 बजे भिवानी पहुंचती है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें