फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिटायर क्लर्क ने भरा नामांकन, 3 बार राष्ट्रपति चुनाव के लिए डाला था पर्चा

Sun, 24 Aug 2025 12:27 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

सार

 हरियाणा के जगत सिंह सरकारी नौकरी से रिटायरमेंट के बाद हर बड़े चुनाव में अपना हाथ आजमा रहे हैं। उन्होंने तीन बार राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन किया था। वहीं, इस बार उन्होंने उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन भरा है। वह पहले लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। 
विज्ञापन
जगह सिंह ने उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए किया नामांकन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में एक शख्स ने उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन भरा है। शख्स का नाम जगत सिंह है जो 71 साल के हैं। जगत सिंह क्लर्क पद से रिटायर हुए हैं।  इससे पहले जगत सिंह राष्ट्रपति चुनाव  के लिए भी तीन बार नामांकन कर चुके हैं लेकिन औपचारिकताएं पूरी नहीं कर पाने की वजह से हर बार नामांकन रद्द हुआ है। 

विज्ञापन


तीन बार राष्ट्रपति चुनाव के लिए किया नामांकन 

मूल रूप से गांव चांग निवासी जगत सिंह बिजली निगम से साल 2012 में बतौर लिपिक रिटायर हुए थे। जगत सिंह ने बताया कि उन्होंने 2012, 2017 और फिर 2022 में राष्ट्रपति के चुनाव के लिए नामांकन किया। मगर हर बार उनका नामांकन मानक पूरे नहीं कर पाने की वजह से रद्द हो गया। अब उन्होंने उप राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन किया है। जगत सिंह ने कहा मैंने 36 साल दो माह बिजली विभाग में नौकरी की है और कभी भी किसी से कोई रिश्वत नहीं ली है। सच्चे दिल से लोगों का काम किया है।



लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी आजमाया हाथ 

जगत ने सिंह ने बताया कि उन्होंने हिसार और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुनाव में भी नामांकन किया था। इसके अलावा वह विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।  उन्होंने बताया कि एसवाईएल के मुद्दे को खत्म कर हरियाणा को उसके हिस्से का पानी दिलाना चाहते हैं। इसके अलावा कर्मचारियों की परेशानी दूर करना चाहते हैं। रिटायर होने के बाद से अब तक जगत सिंह गांव चांग में फिलहाल रोजमर्रा के घरेलू काम करते हैं। फुर्सत के दौरान गांव में ग्रामीणों के साथ ताश के पत्तों की बाजी लगाकर अपनी दिनचर्या बीता रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: Haryana: कांग्रेस और सैनी सरकार पर भड़के विधायक आदित्य देवीलाल, कहा-सदन का समय क्यों बर्बाद किया जा रहा है

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें