फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में फीस जमा कराने को उमड़े विद्यार्थी

Sat, 23 Jul 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन से तकनीकी व्यवधान के कारण काउंसलिंग न होने के कारण तीसरे दिन शुक्रवार को व्यवस्था सुधरी तो आईटीआई में दाखिला फीस जमा कराने के लिए विद्यार्थियों की लंबी लाइनें लग गई। दाखिला लेने के लिए पहले आवेदन पत्र, मूल दस्तावेजों की जांच व फीस जमा कराने की खातिर विद्यार्थियों को आधे घंटे तक लाइन में लगे रहे।
विज्ञापन


संस्थान प्रवक्ता खजान सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पहले राउंड की काउंसलिंग में 22 ट्रेडस में 611 विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट जारी की गई। इसमें (एनसीवीटी) नेशनल काउंसिल वोकेशनल टे्रनिंग व एससीवीटी (स्टेट काउंसिल वोकेशनल ट्रेनिंग) के 180 पर दाखिला शामिल है। लिस्ट में नाम आने वाले छात्र-छात्राओं को शनिवार तक अपनी फीस जमा करवा दाखिला लेना होगा। दाखिला प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए टीम गठित की गई। जो फार्म, दस्तावेजों जांच आदि कार्य करेंगे। इनमें वर्ग अनुदेशक नैनसुख, वेदप्रकाश, परविंद्र, अशोक कुमार, सुनिता कुमारी, राजीव रोहिला, प्रेमपाल, रोशनलाल को जिम्मेवारियां सौंपी गई।

गौरतलब है कि तय शेड्यूल के आधार पर 19 जुलाई को पहले राउंड के आधार पर सीट अलॉट होनी थी। उसके बाद 20 जुलाई से 23 जुलाई तक फीस जमा करा संबंधित तकनीकी संस्थान में दाखिला सुनिश्चित करना था। लेकिन बुधवार व वीरवार को तकनीकी खराबी के कारण विद्यार्थी से लेकर स्टॉफ सदस्य तक काउंसलिंग का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


25 और 26 को बदल सकेंगे ट्रेड
पहले राउंड की काउंसलिंग होने के बाद अगर कोई विद्यार्थी अपना ट्रेड बदलना चाहता है, तो वह 25 व 26 जुलाई को ऑनलाइन ऑप्शन भर सकेंगे। इससे पहले फर्स्ट मेरिट लिस्ट के आधार पर अपने प्रमाण-पत्र आदि की जांच करा सकेंगे। उसके बाद 27 जुलाई को दूसरे राउंड के आधार पर सीट अलॉट की जाएगी। दूसरी मेरिट सूची के आधार पर 28 व 29 को फीस जमा करवा दाखिले लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें