फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पौन घंटे तक जमकर बरसे बदरा, 25 मिमी बारिश में निचले इलाके फिर लबालब

Sat, 31 Aug 2024 06:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर में शुक्रवार दोपहर बाद करीब पौना घंटे तक बदरा जमकर बरसे। करीब 25 मिमी बारिश में शहर के निचले इलाकों में फिर से जलभराव हो गया। शहर की मुख्य सड़कें और रास्ते बारिश के पानी से लबालब हो गए।
विज्ञापन

दोपहर बाद स्कूली बच्चे भी छुट्टी होने पर बारिश के पानी के अंदर से ही घर तक पहुंचे। कई बच्चों ने बारिश के दौरान स्कूल से घर लौटते समय खूब मस्ती की। पानी की निकासी में भी जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों के पसीने छूटे।
हांसी रोड पर पुलिस अधीक्षक आवास खरकड़ी मोड़, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्य गेट और चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के पुराने परिसर के मुख्य गेट पर भी बारिश का पानी जमा हो गया। इसी तरह शहर के दिनोद गेट, दादरी गेट, हनुमान गेट क्षेत्र में भी बरसाती जलभराव हुआ।
विज्ञापन

शहर के मुख्य रास्ते बारिश के पानी की वजह से अवरुद्ध हो गए। वहीं पानी की निकासी नहीं होने से भी वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। कई वाहन तो पानी के अंदर गुजरने से बंद हो गए।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने देवसर चुंगी स्थित पुराना डिस्पोजल पर बरसाती और सीवेज डिस्पोजल दोनों को पूरी क्षमता से चलाया, लेकिन इसके बावजूद भी शहर के निचले इलाकों में बरसाती जलभराव देर शाम तक बना रहा। मुख्य रास्तों के बरसाती चैनल भी ठप हो गए। जिन्हें खोलकर पानी की निकासी में कर्मचारी जुटे रहे।

मानसून फिर से हुआ सक्रिय
इस बार मानसून की बेरुखी से किसान भी काफी मायूस रहे। लेकिन मानसून की एक बार फिर से सक्रियता से ग्रामीण और शहरी दायरे में अच्छी बारिश हुई है। इससे किसानों की फसलों को भी नवजीवन मिला है। वहीं उमस के दौरान बीमारियों के संक्रमण से भी बारिश के बाद फसलों को छुटकारा मिला है।

शहर में बरसाती पानी की निकासी सुनिश्चित कर दी गई है। शहर के सभी इलाकों में बारिश के चंद घंटों बाद ही पानी की निकासी हो चुकी है, जिन इलाकों में बरसाती लाइन नहीं है। वहां पर कुछ जगहों पर पानी का ठहराव है, उन हिस्सों से भी पानी की निकासी की सीवर लाइन के जरिये व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन

-सुनील कुमार, कार्यकारी अभियंता, शहरी सीवरेज शाखा भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें