फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला शिक्षा बोर्ड कर्मचारी का शव

Sat, 31 Aug 2024 06:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। तिगड़ाना मोड़ पर शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में तैनात एक कर्मचारी का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पाकर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतार जिला नागरिक अस्पताल लेकर आई। जहां शव को मोर्चुरी में रखवा दिया है। जिसका शनिवार सुबह पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। वहीं मृतक की पहचान कलानौर निवासी 55 वर्षीय सुरेंद्र के रूप में हुई है। मृतक सुरेंद्र के खिलाफ गोहाना सदर पुलिस थाना में 10 जुलाई को नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे लेने का केस दर्ज हुआ था। ये केस मास्टर विजय ने दर्ज कराया था।
शिक्षा बोर्ड में तैनात सुरेंद्र सिंह के परिजनों को इस घटना की जानकारी दी गई है। सूचना पर पुलिस के जांच अधिकारी राधेश्याम ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के सुसाइड नोट में क्या लिखा है, अभी पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है। मृतक चार बच्चों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें