फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक और कला प्रतियोगिताओं में भाग लेना जरूरी : एसडीएम करवा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एसडीएम दीपक बाबू लाल करवा ने बाल भवन में बाल भवन में आयोजित तीन दिवसीय बाल जोनल महोत्सव प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने बाल कल्याण विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक और कला प्रतियोगिताओं में भाग लेना जरूरी है।
विज्ञापन

जोनल प्रतियोगिता में बाल कलाकारों ने एकल नृत्य व समूह नृत्य में अपनी प्रतिभा दिखाई।प्रतियोगिता में पांच जिलों से 1050 बाल कलाकार भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर रोहतक मंडल के लिए मंडलीय बाल कल्याण अधिकारी अनिल मलिक भी मौजूद रहे। एसडीएम करवा ने विभिन्न जिलों से आए बाल कलाकारों को प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक, खेल और कला गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। इससे मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास होता है। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं से एक दूसरे जिलों व प्रदेशों की संस्कृति के बारे में जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताएं जीवन में आगे बढ़ने की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि बचपन से ही किसी न किसी एक खेल और कला को जरूर अपनाना चाहिए।
विज्ञापन


जिला बाल कल्याण अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि जोनल बाल महोत्सव में नृत्य, गायन, प्रश्नोत्तरी की प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों ने भाग लिया है। जोनल स्तरीय प्रतियोगिताओं में विजेता रहने वाले बच्चों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि 27 को प्रश्नोत्तरी एकल गायन और क्लासिकल डांस तथा 30 अक्टूबर को देश भक्ति समूह गायन, वन एक्ट प्ले प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

कार्यक्रम में डॉ. रेखा, डॉ. योगमाया, डॉ. अन्नू शर्मा, डॉ. इंदु गुलिया, विनय कुमार और विपिन ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी तृप्ति, क्षमा शर्मा व संदीप के अलावा प्रदीप, नरेंद्र कुमार, विजय कुमार, सुदेश व संबंधित जिला बाल कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें