फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सिंचाई विभाग के चालक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के विद्या नगर से भगत सिंह चौक मार्ग पर शनिवार सुबह पत्नी के साथ सैर पर निकले सिंचाई विभाग के 47 वर्षीय चालक विजय सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। सुबह करीब साढ़े पांच बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस को दी शिकायत में विद्या नगर निवासी सीमा ने बताया कि वे मूल रूप से जूई के रहने वाले हैं और पिछले करीब आठ साल से विद्या नगर कॉलोनी में मकान बनाकर रह रहे हैं। उनके पति विजय सिंह सिंचाई विभाग में चालक के पद पर कार्यरत थे।
रोजाना की तरह शनिवार सुबह भी वह अपने पति के साथ घर से भ्रमण के लिए निकली थीं। जब वे विद्या नगर कॉलोनी मोड़ से भगत सिंह चौक की तरफ जा रहे थे तो पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने विजय सिंह को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल विजय सिंह को शहर के बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक अपने पीछे एक बच्चे को छोड़ गए हैं। सूचना मिलने पर औद्योगिक पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। औद्योगिक पुलिस थाने के जांच अधिकारी वीरेंद्र ने बताया कि मृतक की पत्नी सीमा की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें