फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रैली के दौरान लोहे के पाइप में आया करंट, हादसा बचा

Mon, 10 Jul 2023 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। नई अनाज मंडी में कांग्रेस की विपक्ष आपके समक्ष रैली के समाप्ति पर अचानक ही जब लोगों की भीड़ पंडाल से बाहर निकलने लगी तो धक्का-मुक्की में लोहे के पाइप अपनी जगह से खिसक गए और इसी दौरान लोहे के एक पाइप में करंट दौड़ गया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को करंट का हल्का झटका लगा तो वे दूर हट गए। थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी भी मची, लेकिन स्थिति संभल गई।
विज्ञापन

दरअसल रैली के लिए नई अनाज मंडी के दो शेड के नीचे पंडाल लगाया गया था। इसमें साउंड सिस्टम के साथ-साथ लोगों के लिए पंखे भी लगाए गए थे। पूरे पंडाल के बाहर बिजली के तारों का जाल भी बिछा हुआ था। मुख्य मंच के समीप लोगों की ज्यादा भीड़ जुट गई। इस दौरान तो कुछ लोग रेलिंग को भी पार करने लगे और पंखों को भी हटाना शुरू कर दिया। इसी बीच किसी उपकरण का बिजली कनेक्शन भी हट गया और तार लोहे को छू गया। इस वजह से पाइप में करंट आ गया। जब रैली समाप्ति के बाद लोगों का अभिवादन स्वीकार कर प्रतिपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुडडा व अन्य नेता मुख्य मंच से नीचे उतर अपनी गाड़ी की तरफ जाने लगे तो कार्यकर्ताओं में भी उनके समक्ष जाने की होड़ मच गई। इसी होड़ में लोहे के पाइप में करंट की चपेट में कई कार्यकर्ता आए, जिन्हें झटका लगा तो वह दूर हट गए। जिसके बाद उस हिस्से के आसपास किसी को नहीं जाने दिया गया और टेंट की व्यवस्था संभालने वालों ने भी मोर्चा संभाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें