ढिगावा मंडी। रविवार को बुढेड़ा गांव के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में वार्ड नंबर नौ से पंच पद के लिए उपचुनाव हुआ। इसमें संदीप कुमार को जीत हासिल हुई।
उप चुनाव में प्रत्याशी के रूप में मनोज व संदीप मैदान में थे। मतदाताओं ने 99 वोट डाले, जिसमें विजेता संदीप को 77 वोट मिले और उप विजेता को 22 वोट मिले। वार्ड में कुल 143 मतदाता थे। गौरतलब है कि यह पुरुष सीट रिजर्व थी और आवेदन महिला का लगाया गया था। जिसके चलते यह पद खाली रह गया था। उस समय केवल एक ही प्रत्याशी पर सहमति बनी थी। चुनाव के दौरान लोहारू पुलिस प्रशासन भी अलर्ट रहा। पीठासीन अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि चुनाव सुबह समय पर शुरू हुआ और शांतिप्रिय ढंग से संपन्न हुआ है। नायब तहसीलदार संजय शर्मा ने भी चुनाव के दौरान निरीक्षण किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार संजय शर्मा, थाना प्रभारी विद्यानंद दहिया, सरपंच जिले सिंह, वेदपाल नंबरदार, पूर्व बीडीसी सुरेन्द्र, महेंद्र सिंह मौजूद रहे।