फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अग्रवाल समाज को दिया अग्रोहा मेले का निमंत्रण

Tue, 05 Nov 2024 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
अग्रोहा में 10 नवंबर को लगने वाले मेले का तोशाम में अग्रवाल समाज को निमंत्रण देते अनंत अग्रवाल।
विज्ञापन
तोशाम। अग्रोहा धाम में आगामी 10 नवंबर को विशाल मेला लगेगा। इसमें कई जिलों से लोगों को बुलाया जा रहा है। अग्रोहा धाम के युवा राष्ट्रीय संयोजक अनंत अग्रवाल और हरियाणा व्यापार मंडल के प्रधान बजरंग दास गर्ग के पुत्र राहुल गर्ग सोमवार को यहां पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने अग्रवाल समाज के लोगों को मेले का निमंत्रण दिया।
इसके लिए अग्रवाल समाज के लोग तोशाम के मुख्य चौक पर एकत्र हुए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अग्रवाल समाज के अनेक लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में समाज का नाम रोशन किया है। ऐसे अग्रवाल समाज के नायाब लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।
इस मौके पर तोशाम अग्रसेन शिक्षा समिति के प्रधान राजकुमार आलमपुरिया, खजांची लाल मित्तल, जगदीश बरवालिया, प्रवीण गर्ग, राजेंद्र पंसारी, राजेश गुप्ता विचित्र, इंद्रसेन बंसल गढ़ी वाले, बजरंग बरवालिया, विकास सिंगला, संजय बुडाकिया, सुनील तायल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


विश्व को आइना दिखा रहे सनातनी : शास्त्री
लोहारू। पंचमुखी हनुमान मंदिर में सनातन हिंदू ज्योतिष केंद्र खोला गया है। पंडित अक्षय शास्त्री ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन हिंदू धर्म और संस्कृति में निहित संस्कार पूरे विश्व को आइना दिखाने का काम करते हैं। भारतीय सनातन संस्कृति का कोई मुकाबला नही कर सकता। इससे पहले मंदिर परिसर में हवन में आहुति डाली गई और सनातन हिंदू जागृति संगठन का गठन किया गया। पंडित अक्षय शास्त्री ने सनातन धर्म का महत्व बताया।
उन्होंने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में हम अपने धर्म और सनातन संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं। इससे धर्म और संस्कृति दोनों ही कमजोर होते जा रहे हैं। धर्म और संस्कृति राष्ट्र की मजबूती के आधार माने जाते हैं। मंदिर कार्यकारिणी सदस्य जगदीश जायलवाल, डॉ. अनिल जोशी ने लोगों को मंदिर के इतिहास एवं विकास कार्यों की जानकारी दी। मंच मा. राजीव वत्स ने संचालन किया। कार्यक्रम में प्रयास संगठन के मा. पवन स्वामी, विजय शेखावत, शीशराम मेचु, पुरुषोत्तम लाल गौतम, बजरंग कौशिक, राम सिंह सैनी, सुरेंद्र गौड़, संजय खंडेलवाल, महेंद्र कथूरिया, डॉ. रामअवतार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें