फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान से प्रीमियम लेती है, मुआवजा नहीं देती बीमा कंपनी: किरण चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। तोशाम से कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने इस बात पर नाराजगी जताई है कि बीमा कंपनी किसान से प्रीमियम तो ले लेती हैं, लेकिन मुआवजा देने में आनाकानी करती हैं। बीमा कंपनियां 40 हजार करोड़ रुपये का मुनाफा बटोर रही हैं और अन्नदाता नुकसान झेल रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को अपने तीन दिवसीय जनसंपर्क अभियान के अंतिम दिन ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए किरण चौधरी ने सरकार और बीमा कंपनियों को खूब खरी-खोटी सुनाई। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि उन्हें फसल का मुआवजा मिलने में दिक्कत आ रही है और जिन किसानों को मुआवजा दिया जा रहा है, वह बहुत कम है। इस पर किरण चौधरी ने कहा कि बीमा कंपनियों ने 40 हजार करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है, यह बात उन्हें पता लगी है। लेकिन इसके बाद भी किसानों को मुआवजा नहीं मिला रहा है, यह दुखद है। इस बारे में शासन और प्रशासन से बात करेंगी। उन्होंने कहा कि किसान की फसल की लागत तीन गुना तक बढ़ गई है, जबकि उन्हें मुआवजा लागत राशि से कम दिया जा रहा है।
कांग्रेस विधायक ने शनिवार को बिजलानबास, ढाब ढाणी, पोहकरवास, लालावास, बाबरवास, चांदवास, ढांगर, कैरू और ढाणी जाटान गांव में लोगों की समस्याएं सुनीं व समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर रिटायर्ड एचसीएस अधिकारी ओमप्रकाश देवराला, मेजर मीर सिंह सरपंच, डाक्टर प्रीतम सिंह, अनिल सरपंच, सुंदर पाल, विक्रम, सुनील, मनजीत गोलागढ, सुभाष गोलागढ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें