फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: डीसी ने लू से बचाव के दिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश

Thu, 25 Apr 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने लू से बचाव के दिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। डीसी नरेश नरवाल ने एडवाइजरी को लेकर विभिन्न विभागों को अलग-अलग जिम्मेवारी सौंपी है। उन्होंने लू से बचाव के लिए अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


डीसी ने लू के चलते अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लू के दुष्प्रभावों को कम करने के हरसंभव प्रयास करें। लू बचने के लिए जनता को जागरूक करना भी जरूरी है। इसके लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों में जागरुकता लाई जाए। डीसी ने स्वास्थ्य विभाग को जरूरी दवाइयों का प्रबंध रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर ओआरएस पैकेट, आवश्यक दवा, तरल पदार्थ, आइस पैक, जीवन रक्षक दवाओं की पर्याप्त आपूर्ति का प्रावधान हो। स्वास्थ्य केंद्रों, सीएचसी, पीएचसी पर कूलर लगाएंं।
हीट स्ट्रोक रूम में जरूरत के अनुरूप बिस्तर के अलावा उपलब्धता के अनुसार सीएचसी और पीएचसी पर ठंडे पानी का प्रबंध हो। डीसी ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि अत्यधिक गर्मी में लू से बचने के लिए सरकार या विभाग के निर्देशानुसार स्कूलों का समय पुनर्निर्धारित किया गया। स्कूल जल्दी शुरू हो सकते हैं और दोपहर से पहले बंद हो सकते हैं। सभी स्कूलों और शिक्षा संस्थानों में स्वच्छ पेयजल का प्रबंध हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें