फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिष्ठान पर उच्च तकनीक वाले सीसीटीवी कैमरे लगाएं : एसपी वरुण

Tue, 03 Oct 2023 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बैंक अ​धिकारी, सर्राफा बाजार  के व्यापारी और पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक को संबो​धित करते हुए 
विज्ञापन
भिवानी। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने जिले में बैंक प्रतिनिधि, पेट्रोल पंप संगठन व संचालक, सर्राफा बाजार संगठन के पदाधिकारियों के साथ उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वर्तमान समय में सुरक्षा की दृष्टि से नई तकनीक का जमाना है। इसलिए उन्होंने सभी बैंक अधिकारी, बाजार, पेट्रोल पंप संचालक व सर्राफा बाजार के पदाधिकारी को उनके प्रतिष्ठान पर उच्च तकनीक वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने व उनकी कवरेज मुख्य सड़क पर रखने के लिए कहा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा की प्राय देखने में आता है कि प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे का एंगल सिर्फ उनके दुकान तक सीमित रहता है। वहीं, अपराधियों की धरपकड़ के लिए चौक व रोड के ऊपर कैमरे का एंगल होना अति आवश्यक है। इससे अपराधियों की धरपकड़ करने व उनकी गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण सहयोग मिलता है। उन्होंने कहा कि दुकान पर काम करने वाले व्यक्ति, सर्राफा बाजार में काम करने वाले कर्मचारी, पेट्रोल पंप पर कार्यरत सेल्समैन व एटीएम पर तैनात गार्ड की पुलिस वेरीफिकेशन करवाई जाए।
बैठक में उन्होंने बताया कि जिला में आम नागरिक, व्यापारी वर्ग की सुरक्षा के मध्यनजर जिले में एक नया सुरक्षा रोड तैयार किया गया है। इसमें महत्वपूर्ण बिंदुओं, स्थान, बाजार के अनुरूप 21 ईआरवी, 21 राइडर 10 पीसीआर और 12 पुलिस नाके लगाए गए हैं। जिले में 40 उच्च तकनीक वाले सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इनके द्वारा जिले में संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आम जनता जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें