फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनसो ने सीट बढ़ाने की मांग को लेकर कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
सीट बढ़ाने की मांग को लेकर सीबीएलयू कुलसचिव ऋतु सिंह को ज्ञापन सौंपते इनसो जिला अध्यक्ष सेठी धना? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में पीजी कोर्सेज में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को इनसो ने कुलसचिव ऋतु सिंह को ज्ञापन सौंपा। इनसो जिला अध्यक्ष सेठी धनाना ने कहा कि दाखिले से वंचित विद्यार्थियों को ना केवल परेशानी झेलनी पड़ रही है, बल्कि यह उनके भविष्य के साथ भी खिलवाड़ है।
विज्ञापन

मीडिया इंचार्ज अपूर्व यादव ने कहा कि परीक्षार्थियों को दाखिले से वंचित रखकर सीबीएलयू विद्यार्थियों के साथ मजाक कर रहा है, जोकि किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इनसो पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही पीजी कोर्सेज की सीटें नहीं बढ़ाई गई तो इनसो सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगी। इस अवसर पर अखिलेश सांगवान, संकेत झुल्ली, चिंटू लेघां, विक्रम घणघस, भोलू घणघस, जय घणघस, प्रीतम, रीतिक खरक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें