फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफल उद्यमी बनने के लिए नवाचार, जोखिम लेने की क्षमता व संकल्प आवश्यक : अमित

Fri, 22 Aug 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्या​र्थियों को संबो​धित करते वक्ता।
विज्ञापन
भिवानी। स्वदेशी जागरण मंच और स्वावलंबी भारत अभियान द्वारा राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को विश्व उद्यमिता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संयोजक अमित बंसल मुंढ़ालिया ने कहा कि सफल उद्यमी बनने के लिए नवाचार, जोखिम लेने की क्षमता व दृढ़ संकल्प आवश्यक है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्यमिता के महत्व और इसके माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में मंच का संचालन लेक्चरर राकेश रोहिल्ला ने किया। कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संयोजक अमित बंसल मुंढ़ालिया और स्वावलंबी भारत अभियान के जिला समन्वयक विनय सिंघल ने छात्रों को बताया कि कैसे वह एक सफल उद्यमी बन सकते हैं।
अमित बंसल मुंढ़ालिया ने विद्यार्थियों को छोटे-छोटे उद्यम शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया, जो ना केवल उनके लिए रोजगार के अवसर पैदा करेंगे बल्कि समाज और देश की अर्थव्यवस्था में भी योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि आज के युवा केवल नौकरी चाहने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनने की क्षमता रखते हैं। वही विनय सिंघल ने स्वावलंबी भारत अभियान के उद्देश्यों को समझाया। उन्होंने बताया कि यह अभियान युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करता है और उन्हें सरकारी योजनाओं एवं वित्तीय सहायता के बारे में जानकारी देता है।
विज्ञापन

विद्यालय प्राचार्या सविता घणघस ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने में सहायक होते हैं। इस अवसर पर स्वदेशी से जिला संयोजक धीरज सोनी, जिला सह संयोजक अतुल गुप्ता, नगर संयोजक संदीप गोयल और पूर्णकालिक मोहित के साथ अध्यापक राजेश कुमार, जितेंद्र शास्त्री, अनिल अरोड़ा, दीवान सिंह, सुधीर मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें