फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो ने गुड्डी की हार को साजिश बताया

Sat, 30 Jan 2016 12:42 AM IST
भिवानी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिला परिषद चुनाव की मतगणना में इनेलो ने धांधली के आरोप लगाए हैं। वार्ड नंबर तीन की प्रत्याशी व इनेलो नेत्री गुड्डी लांग्यान की हार पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें षड्यंत्र के तहत हराया गया है। इनेलो इस फैसले के  खिलाफ जनआंदोलन से लेकर कोर्ट तक जाएगी। गुड्डी लांग्यान को पहले विजयी घोषित किया गया, बाद में कलेरिक्ल मिस्टेक का हवाला देते हुए नतीजा पलट दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को यहां देवीलाल सदन में प्रेस कांफ्रेंस में इनेलो नेताओं ने गुड्डी लांग्यान का समर्थन किया। इनेलो जिला अध्यक्ष सुनील लांबा, प्रदेश सचिव बलदेव सिंह घनघस, युवा जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, हलका अध्यक्ष कुलवंत कौंटिया ने एक सुर में कहा कि पूरी इनेलो गुड्डी लांग्यान के साथ है। उन्होंने कहा कि जब लगभग साढे़ 12 बजे बीएलओ द्वारा 99 वोटों से विजेता घोषित कर दिया गया था, लेकिन इसके बाद  लगभग 6 घंटे बाद दोबारा से गलत आंकड़ों का हवाला देते हुए इनेलो की गुड्डी लांग्यान के 95 मतों से हराना प्रशासन के उपर बीजेपी के मंत्रियों का दबाव साफ दिखाई दे रहा है। गुड्डी ने बताया कि जीतने के बाद उन्हें बीजेपी में शामिल होने का न्योता भी दिया गया था लेकिन उन्होंने नकार दिया। परिणाम स्वरूप बीजेपी सरकार व प्रशासन ने उन्हें हरवाने का काम किया है। एसडीएम से  विजेता प्रमाणपत्र देने की बात कही तो उन्होंने कहा कि दो घंटे बाद ऑनलाइन विजेता प्रमाण पत्र दे दिए जाएंगे। जिला परिषद के वार्ड 3 के प्रत्याशी अर्चना, पूजा, मालती, रिंकी चांग, शर्मिला चांग, संगीता देवी, सुलेखा, सुरजमुखी आदि ने गुड्डी लांग्यान की हार को साजिश बताया और कहा कि यदि समय रहते हुए इस पर विचार नहीं किया गया तो जनआंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पार्षद नरेंद्र राज गागड़वास, भूपेंद्र बौंद, भूपेंद्र गोदारा, बिटटू खरक, विनय केलंगा, तेजपाल सोलंकी, इंदू परमार, प्रेम महता चांग, बब्लू केलंगा, सुंदर केलंगा, अशोक केलंगा, अशोक सिहाग, राजबीर सैन, बलबीर सैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें